दिल्ली में 'अति गंभीर' श्रेणी के पास पहुंची वायु गुणवत्ता, 437 दर्ज हुआ एक्यूआई
दिल्ली की वायु गुणवत्ता शुक्रवार को 'अति गंभीर' श्रेणी के नज़दीक पहुंच गई जिसके मद्देनज़र ऑड-ईवन रूल लागू हो सकता है। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह 7 बजे 437 था, जो शाम 4 बजे 419 पहुंच गया। दिल्ली का 24 घंटे का औसत एक्यूआई बुधवार को 398, मंगलवार को 397 और सोमवार को 358 था।