दिल्ली में अधिक वायु प्रदूषण के चलते 10 नवंबर तक बंद रहेंगे प्राइमरी स्कूल
दिल्ली में प्रदूषण का स्तर अधिक बने रहने के बीच शिक्षा मंत्री आतिशी ने एलान किया है कि दिल्ली के प्राइमरी स्कूल 10 नवंबर तक बंद रहेंगे। बकौल आतिशी, कक्षा 6-12 के लिए स्कूलों को ऑनलाइन क्लास का विकल्प अपनाने की सलाह दी गई है। गौरतलब है कि दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 'गंभीर' श्रेणी (457) में बना हुआ है।