दिल्ली में अनियंत्रित होकर पलटे एमसीडी ट्रक की चपेट में आने से 4 मज़दूरों की हुई मौत
दिल्ली के आनंद प्रभात में शुक्रवार रात एक एमसीडी ट्रक के अनियंत्रित होकर पलटने से उसकी चपेट में आकर 4 प्रवासी मज़दूरों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सभी मज़दूर टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश) के निवासी थे व यहां सड़क निर्माण कार्य में मज़दूरी करते थे। बकौल पुलिस, ट्रक चालक का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।