दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाला शख्स हुआ गिरफ्तार, 5 देसी पिस्टल बरामद
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गुरुवार को अवैध हथियारों की सप्लाई करने के आरोप में 41 वर्षीय मोहम्मद सगीर नामक शख्स को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से पुलिस ने 5 देसी पिस्टल और 8 कारतूस बरामद किए हैं। बकौल पुलिस, ओल्ड सीलमपुर इलाके के रहने वाले हथियारों के सप्लायर सगीर को लेकर खुफिया जानकारी मिली थी।