दिल्ली में आईटीओ चौराहे पर कार में लगी आग, कोई हताहत नहीं
दिल्ली में सोमवार को आईटीओ चौराहे पर एक कार में आग लग गई। दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की सूचना उन्हें सुबह 8:55 पर मिली जिसके बाद दमकल के दो वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया। बकौल अधिकारी, 9:20 तक आग पर काबू पा लिया गया था और घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।