दिल्ली में आग लगने के बाद ढही इमारत, चंद सेकेंड में मलबे में हुई तब्दील
दिल्ली के रोशनारा रोड इलाके में आग लगने के बाद 3-मंज़िला इमारत के ढहने और चंद सेकेंड में मलबे में तब्दील होने का वीडियो सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान करीब 100 दमकलकर्मियों की जान बाल-बाल बची और घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने बताया कि जांच के बाद आग लगने की वजह स्पष्ट होगी।