दिल्ली में आज जी20 कारकेड रिहर्सल के मद्देनज़र कौन-कौनसे रास्तों पर लागू की गईं पाबंदियां?
दिल्ली में आज (रविवार) जी20 समिट कारकेड (वाहनों के काफिले की आवाजाही) रिहर्सल के मद्देनज़र सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक यातायात पाबंदियां लागू की गई हैं। सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग, सरदार पटेल मार्ग-कौटिल्य मार्ग, सी-हेक्सागन, मथुरा रोड, भैरों रोड-रिंग रोड, जनपथ-कर्तव्यपथ, महात्मा गांधी मार्ग और राजघाट चौक आदि रास्तों पर ट्रैफिक रेगुलेशन लागू किया गया है।