दिल्ली में आज से 46 लाख परिवारों की बिजली सब्सिडी हो जाएगी बंद: मंत्री आतिशी

दिल्ली की ऊर्जा मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में आज से 46 लाख परिवारों को मिलने वाली बिजली सब्सिडी बंद हो जाएगी। आतिशी ने कहा कि 'आप' सरकार ने आने वाले वर्ष के लिए सब्सिडी जारी रखने का निर्णय लिया है लेकिन वह फाइल उप-राज्यपाल वी.के. सक्सेना के पास अटकी है जिसके कारण सब्सिडी बंद होगी।

Load More