दिल्ली में आने वाले पानी का प्रवाह कम कर रहा है हरियाणा: जल मंत्री आतिशी
दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने हरियाणा सरकार पर 3 दिनों में राजधानी में आने वाले पानी का प्रवाह कम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई के बावजूद दिल्ली में पानी की सप्लाई कम की जा रही है और हरियाणा 3 दिनों से दिल्ली के लिए लगातार कम पानी छोड़ रहा है।