दिल्ली में 'आप' ने छात्रों के लिए ₹20 लाख के लोन के विज्ञापन पर खर्च किए ₹19 करोड़: बीजेपी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा केंद्र पर मुफ्त सुविधा का विरोध करने का आरोप लगाने पर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, "वह दुनिया की चिंता का दिखावा करते हैं...पर वह सिर्फ अपने बारे में सोचते हैं।" पात्रा ने दावा किया कि दिल्ली में 'आप' सरकार ने छात्रों के लिए ₹20-लाख के लोन के विज्ञापन पर ₹19-करोड़ खर्च किए।