दिल्ली में आयोजित हुए जी20 समिट की प्रमुख उपलब्धियां क्या रहीं?
दिल्ली में आयोजित हुए 2-दिवसीय जी20 समिट के दौरान अफ्रीकी संघ को जी20 का नया स्थाई सदस्य बनाया गया और 'भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर' को लेकर एक एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ ईंधन के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए ग्लोबल बायोफ्यूल अलायंस का भी एलान किया। समिट में दिल्ली डिक्लेरेशन भी स्वीकार किया गया।