दिल्ली में आरके पुरम स्थित डीपीएस को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया स्कूल
दिल्ली में आरके पुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) को शुक्रवार को ई-मेल के ज़रिए बम से उड़ाने की धमकी मिली जिसके बाद स्कूल को खाली कराया गया। दिल्ली पुलिस ने बताया कि स्कूल में तलाशी ली जा रही है और अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। पुलिस ई-मेल का आईपी ऐड्रेस ट्रैक करने में जुटी हुई है।