दिल्ली में इंडिया गेट के पास गार्ड्स व फूड वेंडर्स के बीच हुई झड़प, वीडियो सामने आया
दिल्ली के इंडिया गेट के पास नो वेंडिंग ज़ोन को लेकर निजी सुरक्षा गार्ड्स और फूड वेंडर्स के बीच झड़प होने का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक गार्ड एक शख्स को ईंटनुमा चीज़ से मारता दिख रहा है। बकौल पुलिस, दुकानदारों ने सुरक्षाकर्मियों पर निर्माण सामग्री फेंकी थी और इस घटना में 5 गार्ड घायल हुए हैं।