दिल्ली में इज़रायली राजदूत नाओर गिलोन से मिलीं कंगना रनौत, हमास को बताया आधुनिक रावण
ऐक्ट्रेस कंगना रनौत ने मंगलवार को दिल्ली में इज़रायली राजदूत नाओर गिलोन से मुलाकात की जिसकी तस्वीरें और वीडियो उन्होंने 'X' पर शेयर किए। उन्होंने कहा, "...मुझे लगा कि इज़रायली दूतावास आकर उनसे मिलना चाहिए जो आधुनिक रावण हमास जैसे आतंकवादियों को परास्त कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में इज़रायल विजयी होगा।"