दिल्ली में इलाज कराने आई 4 साल की बच्ची से 55 वर्षीय डॉक्टर ने की छेड़छाड़, हुआ गिरफ्तार
आदर्श नगर (दिल्ली) में पेट दर्द की शिकायत के चलते क्लीनिक लाई गई 4-वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में 55-वर्षीय डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है। बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि वह अपना पर्स क्लीनिक के बाहर भूल गई थी जिसे लेकर लौटने पर उसने देखा कि डॉक्टर के हाथ बच्ची के कपड़ों के अंदर थे।