दिल्ली में इस साल मई महीने में आग लगने की घटनाओं में 2021 के मुकाबले हुई 54% की वृद्धि
दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में इस साल मई महीने में आग लगने की घटनाओं में मई-2021 के मुकाबले 54% की वृद्धि दर्ज हुई है। बकौल डीएफएस, इस साल दिल्ली में मई में आग लगने की 3,362 घटनाएं हुईं जबकि 2021 में यह आंकड़ा 2,174 था। दिल्ली में मई-2020 में आग लगने की 2,325 घटनाएं हुई थीं।