दिल्ली में इस साल सांस की बीमारियों के कम केस आए हैं: जीटीबी अस्पताल के चिकित्सा निदेशक
दिल्ली के जीटीबी अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉक्टर सुभाष गिरि ने कहा है कि इस साल सांस की बीमारियों के कम मामले आए हैं। फोर्टिस रिसर्च इंस्टीट्यूट में श्वसन रोग विभाग के निदेशक के मुताबिक, पिछले साल की तुलना में सांस के मामलों में लगभग 20% कमी आई है। वहीं, एलएनजेपी अस्पताल में दीपावली पर 4-5 सांस संबंधी मामले आए।