दिल्ली में इस साल हर दिन औसतन रेप के 6 व छेड़छाड़ के 7 केस दर्ज हुए: दिल्ली पुलिस के आंकड़े
दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में 2022 में अब तक हर दिन कम-से-कम रेप के 6 और छेड़छाड़ के 7 मामले दर्ज हुए हैं। इस साल के शुरूआती 6-महीनों में 1,100 से अधिक रेप के मामले दर्ज किए गए। आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से 15 जुलाई के बीच छेड़छाड़ और मारपीट के 1,480 मामले दर्ज हुए।