दिल्ली में इज़रायली दूतावास के पास विस्फोट मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों पर दर्ज किया केस

दिल्ली स्थित इज़रायली दूतावास के पास पिछले दिनों हुए विस्फोट के मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विस्फोट के बाद पुलिस को भारत में इज़रायली राजदूत नाओर गिलोन के नाम 'अपमानजनक' प्रकृति का एक पत्र मिला था। घटना में कोई घायल नहीं हुआ था।

Load More