दिल्ली में एअर इंडिया की फ्लाइट में मिला 'बम' लिखा टिशू, जांच में कुछ नहीं मिला
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की एक फ्लाइट के शौचालय में बुधवार को चालक दल के एक सदस्य को एक टिशू पेपर मिला जिस पर 'बम' लिखा हुआ था। पुलिस ने बताया कि नोट मिलने के बाद फ्लाइट की तलाशी ली गई लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। फ्लाइट दिल्ली से वडोदरा (गुजरात) जा रही थी।