दिल्ली में एक छात्रा के साथ उसके फ्लैट में ठहरा था खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह: रिपोर्ट
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, डीयू (दिल्ली विश्वविद्यालय) की एक छात्रा ने 'भगोड़ा' घोषित खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को दिल्ली के लक्ष्मी नगर स्थित अपने फ्लैट में शरण दी थी। छात्रा से खुफिया एजेंसियों व पंजाब पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि अमृतपाल 18 मार्च से फरार चल रहा है।