दिल्ली में एक दीवार पर लिखे मिले 'खालिस्तान ज़िंदाबाद' के नारे, पुलिस ने जांच शुरू की
दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में एक दीवार पर 'खालिस्तान ज़िंदाबाद' और 'रेफरेंडम 2020 वोट फॉर खालिस्तान' के नारे लिखे मिले जिन्हें पुलिस ने हटवा दिया। पुलिस ने कहा कि इस मामले में जांच की जा रही है और नारे लिखने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बकौल पुलिस, यह मामला सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ा हुआ नहीं है।