दिल्ली में एमबीए की छात्रा ने क्लासमेट से विवाद के चलते तीसरी मंज़िल से कूदकर की आत्महत्या

महरौली (दिल्ली) में 23 वर्षीय महिला ने एक इमारत की तीसरी मंज़िल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मृतका एमबीए की छात्रा थी और पुलिस को संदेह है कि क्लासमेट के साथ कुछ विवाद को लेकर परेशान होने के चलते उसने यह कदम उठाया। बकौल पुलिस, क्लासमेट की पहचान कोटा (राजस्थान) के करण के रूप में हुई है।

Load More