दिल्ली में एमसीडी चुनावों की तारीख का एलान टला; केजरीवाल बोले- बीजेपी ने हार मान ली
दिल्ली के चुनाव आयुक्त एस.के. श्रीवास्तव ने बुधवार को प्रेसवार्ता में कहा, "हम अभी एमसीडी चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं कर पाएंगे।" उन्होंने कहा, "केंद्र ने कुछ ऐसे मुद्दे उठाए हैं जिनकी कानूनी जांच अभी बाकी है...हमें 18 मई से पहले चुनाव कराना है।" मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "बीजेपी भाग गई...हार मान ली।"