दिल्ली में औरंगज़ेब लेन का नाम बदलकर किया गया डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम लेन
नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने बुधवार को एलान किया कि लुटियंस दिल्ली की औरंगज़ेब लेन का नाम बदलकर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम लेन कर दिया गया है। औरंगज़ेब लेन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड को पृथ्वीराज रोड से जोड़ती है। गौरतलब है कि 2015 में औरंगज़ेब रोड का नाम बदलकर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड कर दिया गया था।