दिल्ली में कंझावला पीड़िता के परिजन से निर्भया की मां ने की मुलाकात
दिल्ली में बुधवार को निर्भया (2012 के दिल्ली गैंगरेप की पीड़िता) की मां आशा देवी ने कंझावला पीड़िता के परिजन से मुलाकात की। इससे पहले, दिल्ली में मंगलवार को पीड़िता का अंतिम संस्कार किया गया था। गौरतलब है, 1 जनवरी को कंझावला इलाके में कार के नीचे कई किलोमीटर तक घसीटे जाने के बाद पीड़िता की मौत हो गई थी।