दिल्ली में कई दिनों से कार में बंद 4 कुत्तों का लोगों ने शीशा तोड़कर किया रेस्क्यू
दिल्ली में ग्रेटर कैलाश स्थित एक सोसायटी में एक कार में बंद 4 कुत्तों को लोगों द्वारा रेस्क्यू किए जाने का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। वीडियो में कुछ महिलाएं कुत्तों को बाहर निकालने के लिए कार का पिछला शीशा तोड़ते हुए दिखीं। बकौल रिपोर्ट्स, एक महिला ने कुत्तों को कई दिनों से कार में बंद कर रखा था।