दिल्ली में कचरे के ढेर में मिली नवजात बच्ची

दिल्ली में रजोकरी बस स्टैंड के पास कूड़े के ढेर में शनिवार को एक नवजात बच्ची मिली जिसे फोर्टीस अस्पताल (वसंत कुंज) में भर्ती कराया गया। शुरुआती जांच के मुताबिक, बच्ची का जन्म 24-48 घंटे पहले हुआ था। डॉ. नागपाल ने कहा, "बच्ची बारिश के कारण भीगी हुई थी, बेहद कमज़ोर थी...वह समय से पहले जन्मी बच्ची लग रही थी।"

Load More