दिल्ली में कल रात 9 बजे के बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलने की नहीं होगी अनुमति
31 दिसंबर को दिल्ली के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से रात 9:00 बजे के बाद बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के मुताबिक, नए साल की पूर्व संध्या के मद्देनज़र भीड़ कम करने के लिए यह फैसला किया गया है। हालांकि, इस मेट्रो स्टेशन से आखिरी ट्रेन के प्रस्थान तक यात्रियों को प्रवेश की अनुमति रहेगी।