दिल्ली में कल से सामान्य समय पर खुलेंगे सभी स्कूल, शिक्षा निदेशालय ने जारी किया आदेश
दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय द्वारा सोमवार को जारी आदेश के मुताबिक, दिल्ली के सभी सरकारी, निजी व सहायता प्राप्त स्कूल 6 फरवरी से सामान्य समय पर संचालित किए जाएंगे। शिक्षा निदेशालय ने दिल्ली में ठंड में आई कमी को देखते हुए यह आदेश दिया। गौरतलब है, शीतकालीन अवकाश के बाद दिल्ली में 15 जनवरी से स्कूल खोले गए थे।