दिल्ली में कल होने वाले बीजेपी के रोड शो के मद्देनज़र पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइज़री
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को प्रस्तावित बीजेपी के रोड शो के मद्देनज़र ट्रैफिक एडवाइज़री जारी की है। सोमवार को दोपहर 2:30-7:00 बजे शाम तक अशोका रोड, संसद मार्ग, रफी मार्ग, इम्तियाज़ खान मार्ग, जय सिंह रोड, टॉल्सटॉय रोड, जंतर-मंतर रोड और बंगला साहिब रोड बंद रहेंगे। पुलिस ने परिवर्तित मार्गों का मैप भी शेयर किया है।