दिल्ली में कांग्रेस के मशाल जुलूस को पुलिस ने रोका, झड़प के बाद हिरासत में लिए गए कई नेता

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के खिलाफ कांग्रेस ने मंगलवार शाम दिल्ली में लाल किले से टाउन हॉल (चांदनी चौक) तक 'लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च' निकालने की कोशिश की जिसे पुलिस ने रोक दिया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से झड़प के बाद पुलिस ने हरीश रावत समेत कई नेताओं व कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

Load More