दिल्ली में कागज़ के गोदाम में लगी भीषण आग, सामने आया वीडियो
दिल्ली के चिल्ला गांव में रविवार को एक कागज़ के गोदाम में भीषण आग लग गई जिसका वीडियो सामने आया है। मौके पर मौजूद दमकल की 12 गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं और फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।