दिल्ली में कार और बाइक की टक्कर में ज़ोमैटो के डिलीवरी एजेंट और 2 लड़कियों की मौत
दिल्ली के शकरपुर में शनिवार रात एक कार और बाइक की टक्कर में ज़ोमैटो के डिलीवरी एजेंट समेत 3 लोगों की मौत हो गई। अन्य मृतकों की पहचान कार में सवार 17-वर्षीय ज्योति और 19-वर्षीय भारती के तौर पर हुई। बकौल पुलिस, बाइक कार के सामने थी लेकिन टक्कर का कारण जानने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।