दिल्ली में कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार 21 वर्षीय महिला को कई मीटर तक घसीटा
दिल्ली के नंद नगरी इलाके में गुरुवार को एक कार ने बाइक को टक्कर मारने के बाद उस पर सवार 21 वर्षीय महिला को कई मीटर तक घसीटा जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। पुलिस ने बताया कि हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। मामले में पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।