दिल्ली में कार व स्कूटर की टक्कर में 1 की मौत, स्कूटर सवार अन्य शख्स को गाड़ी की छत पर घसीटा
दिल्ली में गुरुवार रात प्रेरणा चौक और कन्हैया नगर के बीच एक कार ने स्कूटर को टक्कर मार दी और स्कूटर सवार एक शख्स को कार की छत पर करीब 350 मीटर तक घसीटा। बकौल पुलिस, स्कूटर चलाने वाले की मौत हो गई जबकि पीछे बैठा शख्स अस्पताल में भर्ती है। मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।