दिल्ली में कार से घसीटने के बाद हुई लड़की की मौत पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान
दिल्ली में एक लड़की को कार से टक्कर मारकर कई किलोमीटर तक घसीटने के बाद हुई उसकी मौत पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्षा रेखा शर्मा ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच करने को कहा है। बकौल शर्मा, यौन उत्पीड़न की जांच के लिए पीड़िता के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाना चाहिए।