दिल्ली में किराए के मकान की अलमारी में मिला बॉयफ्रेंड के साथ रह रही युवती का शव
दिल्ली के द्वारका में बुधवार को किराए के एक मकान की अलमारी में एक युवती का शव मिला। पुलिस को रात करीब 10:40 बजे एक पीसीआर कॉल मिली थी जिसके बाद घटनास्थल से सबूत इकट्ठा करने के लिए फॉरेंसिक टीम बुलाई गई थी। मृतका के पिता ने बताया कि वह पिछले 1.5 महीने से बॉयफ्रेंड के साथ रह रही थी।