दिल्ली में किशोरी का कई बार रेप करने के दोषी पिता को हुई उम्रकैद, बेटी को देना होगा ₹13 लाख
दिल्ली की एक अदालत ने नाबालिग बेटी का कई बार रेप करने के दोषी पिता को उम्रकैद की सज़ा सुनाई है। अदालत ने कहा कि शख्स ने जघन्यतम कृत्य किया है जिसकी वजह से बेटी गर्भवती हुई और 17 साल की उम्र में बच्चे को जन्म दिया। अदालत ने दोषी को ₹13 लाख बेटी को देने का आदेश दिया है।