दिल्ली में कुछ दिन बिता रहा हूं, यह मेरे पसंदीदा शहरों में से एक है: हिंदी में ट्वीट कर केविन
इंग्लैंड की पुरुष क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने हिंदी में ट्वीट कर गुरुवार को कहा, "भारत में होने के लिए हमेशा बहुत उत्साहित हूं...एक ऐसा देश जहां दुनिया की बेहतरीन मेहमाननवाज़ी होती है और इससे मैं प्यार करता हूं।" उन्होंने कहा, "दिल्ली में कुछ दिन बिता रहा हूं...यह दुनिया के मेरे पसंदीदा शहरों में से एक है।"