दिल्ली में कुत्तों ने डेढ़ साल की बच्ची को नोंचकर मार डाला, डीजे के शोर में नहीं सुनाई दी चीख

दिल्ली के तुगलक रोड इलाके में शनिवार रात को आवारा कुत्तों ने एक डेढ़ साल की बच्ची को नोंच-नोंचकर मार डाला। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटनास्थल के पास डीजे बज रहा था जिसके चलते बच्ची के चीखने की आवाज़ सुनाई नहीं दी। परिजनों के ढूंढने पर बच्ची लहूलुहान हालत में मिली व उसे 3 कुत्ते नोंच रहे थे।

Load More