दिल्ली में कैलाश गहलोत से वापस लिया गया कानून विभाग का प्रभार, आतिशी को सौंपा गया
'पीटीआई' ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि दिल्ली के मंत्री कैलाश गहलोत से कानून विभाग का प्रभार वापस लेकर आतिशी को सौंप दिया गया है। इसके बाद आतिशी के पास मौजूद विभागों की संख्या 14 हो गई है जो दिल्ली सरकार में सर्वाधिक है। आतिशी के पास मौजूद महिला व बाल विकास विभाग गहलोत को दिया गया है।