दिल्ली में कोई भी ऐसी महिला नहीं होगी जिसने छेड़खानी का सामना न किया हो: ऐक्ट्रेस सान्या
अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने 'क्राइम तक' को दिए इंटरव्यू में कहा कि वह दिल्ली से हैं फिर भी वह दिल्ली में सुरक्षित महसूस नहीं करतीं। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि...दिल्ली में एक भी ऐसी महिला होगी...जिसने छेड़खानी का सामना नहीं किया होगा।" बकौल सान्या, "जब मैं (दिल्ली में) कॉलेज में थी...तब मुझे...कई अजीब परिस्थितियों का सामना करना पड़ा था।"