दिल्ली में कोविड-19 के 1,000 से अधिक नए मामले आए सामने, 1 दिन में 62% की हुई वृद्धि
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 1,009 नए मामले सामने आए जो मंगलवार को रिपोर्ट हुए मामलों (632) से 62.6% अधिक हैं। इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 से 1 व्यक्ति की मौत हुई जबकि दैनिक कोविड-19 पॉज़िटिविटी रेट कल (4.42%) से बढ़कर 5.70% रहा। वहीं, वर्तमान में दिल्ली में कोविड-19 के 2,641 सक्रिय मामले हैं।