दिल्ली में कोविड-19 के 1,042 नए मामले सामने आए व 2 मौतें हुईं दर्ज, पॉज़िटिविटी रेट हुआ 4.6%
दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के 1,042 नए मामले सामने आए जो गुरुवार को रिपोर्ट हुए 965 मामलों से अधिक है। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 2 मौतें दर्ज हुईं हैं जबकि इस दौरान 757 लोग संक्रमण से रिकवर हुए हैं। वहीं, शुक्रवार को दिल्ली में कोविड-19 का पॉज़िटिविटी रेट 4.64% रहा।