दिल्ली में कोविड-19 के 1,076 नए मामले सामने आए, पॉज़िटिविटी रेट हुआ 6.42%

दिल्ली में सोमवार को कोविड-19 के 1,076 नए मामले सामने आए जो रविवार को दर्ज किए गए 1,485 मामलों की तुलना में कम है। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 1,329 मरीज़ रिकवर हुए जबकि एक भी मौत दर्ज नहीं हुई। दिल्ली में सोमवार को कोविड-19 का पॉज़िटिविटी रेट 6.42% हो गया जो रविवार को 4.89% था।

Load More