दिल्ली में कोविड-19 के 1,118 नए मामले व 1 मौत हुई दर्ज; पॉज़िटिविटी रेट घटकर हुआ 4.38%

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 1,118 नए मामले सामने आए जो सोमवार को जारी हुए 799 आंकड़ों से अधिक हैं। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 1 मौत दर्ज हुई व पॉज़िटिविटी रेट सोमवार के 4.94% के मुकाबले घटकर 4.38% रहा। वर्तमान में दिल्ली में कोविड-19 के 5,471 सक्रिय मामले हैं।

Load More