दिल्ली में कोविड-19 के 1,797 नए मामले सामने आए, पॉज़िटिविटी रेट 8% के पार
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 1,797 नए मामले सामने आए जबकि गुरुवार को 1,323 केस रिपोर्ट हुए थे। इस अवधि के दौरान दिल्ली में कोविड-19 के 901 मरीज़ रिकवर हुए व सक्रिय मामलों की संख्या 3,948 से बढ़कर 4,843 हो गई। वहीं, पॉज़िटिविटी रेट 6.69% से बढ़कर 8.18% हो गया व कोविड-19 से 1 मौत दर्ज हुई।