दिल्ली में कोविड-19 के 655 नए मामले मिले, पॉज़िटिविटी रेट 3.17% से घटकर 3.11% हुआ
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 655 नए मामले सामने आए जबकि गुरुवार को 622 केस रिपोर्ट हुए थे। इस अवधि के दौरान दिल्ली में कोविड-19 से 2 मौतें दर्ज हुईं और 419 लोग संक्रमण से रिकवर हुए हैं। वहीं, सक्रिय मरीज़ों की संख्या 2,008 हो गई और पॉज़िटिविटी रेट 3.17% से घटकर 3.11% हो गया है।