दिल्ली में कोविड-19 के 735 नए मामले सामने आए, 3 की मौत
दिल्ली में पिछले 24-घंटों में कोविड-19 के 735 नए मामले सामने आए जबकि 3 मौतें दर्ज हुईं। रविवार शाम को जारी बुलेटिन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में पॉज़िटिविटी रेट बढ़कर 4.35% हो गया जो शनिवार को 4.11% दर्ज हुआ था। दिल्ली में कोविड-19 के सक्रिय मामले बढ़कर 2,442 हो गए हैं जबकि कोविड-19 से अब तक 26,221 मौतें हुई हैं।